Thursday, March 5, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरआधा दर्जन लोगों ने दलित परिवार पर किया हमला

आधा दर्जन लोगों ने दलित परिवार पर किया हमला

Post Media
News Logo
PeptechTime
5 मार्च 2026, 09:00 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

बमीठा(अशोक नामदेव)। बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम झमटुली में बीती आधी रात को दबंगई और सामंतशाही का खौफनाक चेहरा सामने आया है। यहाँ एक दलित परिवार के घर में आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद दबंगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर हमला बोल दिया। इस हिंसक वारदात में घर के सदस्यों को बेरहमी से पीटा गया, जिससे गाँव में दहशत का माहौल व्याप्त है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावर आधी रात के सन्नाटे में घर के भीतर जबरन दाखिल हुए। दबंगों ने घर के भीतर मौजूद महिलाओं और बच्चों पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। इस मारपीट में झमटुली निवासी विषला पत्नी दस्सू और उसके पुत्र अरविंद को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि दबंगों ने उन्हें तब तक पीटा जब तक वे लहूलुहान होकर गिर नहीं गए। चीख-पुकार सुनकर जब तक आस-पास के लोग मदद के लिए जुटते, हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पीडि़त परिवार लहूलुहान हालत में बमीठा थाने पहुँचा और न्याय की गुहार लगाई। फरियादी की रिपोर्ट पर बमीठा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर दलित परिवार पर हुए इस हमले के बाद क्षेत्र के अनुसूचित जाति वर्ग में भारी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)