गुनौर,जीतेन्द्र रजक । मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभा सिंह सोलंकी और 97.8% अंकों के साथ प्रावीण्य सूची में 11वां स्थान हासिल करने वाले अनूप पटेल का गुनौर आगमन पर भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। कांग्रेस नेता पंडित श्रवण तिवारी के निवास पर आयोजित समारोह में ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और आरती के साथ दोनों मेधावी छात्रों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री पंडित मुकेश नायक ने वीडियो कॉल के माध्यम से दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में भावुक पल तब आया जब श्रवण तिवारी की माताजी ने प्रतिभा को अपनी पोती की तरह आशीर्वाद दिया। आयोजन में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
गुनौर की बेटियों-बेटों ने बढ़ाया मान: प्रदेश टॉपर प्रतिभा सिंह और अनूप पटेल का भव्य सम्मान
00:00/01:32

Saurabh Shukla
15 सितंबर 2026, 09:19 pm IST
Saurabh Shukla15 सितंबर 2026, 09:19 pm IST
Latest News

'लव एंड वॉर' से विक्की कौशल का लुक आया सामने, इंटेंस किरदार में नजर आए एक्टर

हत्या या आत्महत्या:संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य रसिक दुलारी शरण ने बहुमंजिला इमारत से कूदकर की आत्महत्या; पुलिस जांच में जुटी

घर से ठानकर आए थे कि गोल्ड मेडल ही जीतना है, इसके लिए कड़ी मेहनत की: पिंकी रॉय

ब्राजील में चुनाव से पहले लूला का बड़ा फैसला, फिक्स्ड-ऑड्स स्पोर्ट्स बेटिंग पर लगाई रोक

शनचोउ-23 के अंतरिक्ष यात्रियों ने भेजीं मध्य शरद उत्सव की शुभकामनाएं

श्रीलंका के सत्तारूढ़ गठबंधन की प्रमुख पार्टी जेवीपी का प्रतिनिधिमंडल 27 सितंबर से भारत दौरे पर

बिजली के करंट से छाया मातम:गणेश पंडाल में करंट फैलने से चार युवकों की मौत, 3 घायल

एशियन गेम्स 2026: ओह येओनजी को हराकर प्रिया ने किया बड़ा उलटफेर, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे: रेस्टोरेशन के बाद भी बदहाल सड़कें, व्यापारियों ने उठाई आवाज


