Sunday, March 1, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशदमोहजगनिक महोत्सव सकोर का भव्य समापन: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रोमांचक प्रदर्शनों ने मोहा मन

जगनिक महोत्सव सकोर का भव्य समापन: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रोमांचक प्रदर्शनों ने मोहा मन

Post Media
News Logo
PeptechTime
1 मार्च 2026, 06:41 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

हटा,सुदीप नगरिया । मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन दमोह के संयुक्त तत्वावधान में सकोर में आयोजित तीन दिवसीय जगनिक महोत्सव–2026 का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसहभागिता के साथ भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि दमोह सांसद राहुल सिंह, हटा विधायक उमादेवी खटीक तथा आयोजन संरक्षक डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया।


समापन दिवस पर बुंदेली लोक गायक जित्तू खरे एवं उनकी टीम ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सकोर गांव की रामलीला संगीत मंडली के कलाकारों—राकेश दुबे, चंद्रभान गोस्वामी, राहुल गोस्वामी, सुरेश कुसमरिया, द्वारका पटेल एवं सेवक पटेल—ने पारंपरिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। राई कलाकारों के नृत्य ने भी विशेष आकर्षण बनाया।


कार्यक्रम में बुंदेलखंड के प्रसिद्ध कलाकार बद्री विश्वकर्मा ने अपनी टीम के साथ हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए। उन्होंने मंच पर आंखों पर पट्टी बांधकर नारियल फोड़ने सहित कई रोमांचक प्रदर्शन किए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।


जगनिक महोत्सव के दौरान जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। आयोजन समिति प्रमुख डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा कि सकोर सरकार हनुमानजी महाराज की कृपा से यह आयोजन निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि 26 तारीख से साधु-संतों के धार्मिक प्रवचनों के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ, जिसमें महाकवि जगनिक, आल्हा-ऊदल और सकोर के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। कुसमरिया ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा कि ऐसे महोत्सव युवाओं को अपने इतिहास और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशा छोड़ने की अपील करते हुए होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।


हटा विधायक उमादेवी खटीक ने कहा कि जगनिक महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष होना चाहिए और सरकार ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिल सके।


सांसद राहुल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह अद्भुत आयोजन है और डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने 84 वर्ष की आयु में यह प्रेरणादायी कार्य कर दिखाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बुंदेलखंड की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचेंगी।


कार्यक्रम में हटा जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटेल, पी.एल. तंतवाय, डॉ. रामगोपाल सोनी, नरेंद्र व्यास, शिवचरण पटेल, ज्वाला मिश्रा, लक्ष्मण तिवारी, धर्मेंद्र कटारे, अभिषेक जैन, संदीप राय, बद्री व्यास, गोपाल पटेल, हेमंत कबीर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


प्रशासनिक स्तर पर दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर, एसडीएम हटा राकेश मरकाम, जनपद पंचायत सीईओ संजीव गोस्वामी, नायब तहसीलदार राजेश सोनी, गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)