Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
व्यापार समाचारसोना पांच हजार महंगा होकर एक लाख उनसठ हजार पर पहुंचा, चांदी पच्चीस हजार उछलकर तीन लाख बयालीस हजार के पार

सोना पांच हजार महंगा होकर एक लाख उनसठ हजार पर पहुंचा, चांदी पच्चीस हजार उछलकर तीन लाख बयालीस हजार के पार

Post Media
News Logo
PeptechTime
27 जनवरी 2026, 08:15 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

नई दिल्ली। देश में सोने और चांदी के दाम आज 27 जनवरी को अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 4 हजार 717 रुपए की तेजी के साथ 1 लाख 59 हजार 27 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले सोना 1 लाख 54 हजार 310 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।


वहीं चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। एक किलो चांदी आज 24 हजार 802 रुपए महंगी होकर 3 लाख 42 हजार 507 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी का भाव 3 लाख 17 हजार 705 रुपए था। इस साल सिर्फ 27 दिनों में ही चांदी 1 लाख 12 हजार रुपए से ज्यादा महंगी हो चुकी है।


आंकड़ों के अनुसार 31 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमत 2 लाख 30 हजार 420 रुपए प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर 3 लाख 42 हजार 507 रुपए पर पहुंच गई है। यानी जनवरी के 27 दिनों में ही चांदी 1 लाख 12 हजार 87 रुपए महंगी हो गई। इसी तरह सोने की कीमत भी इस अवधि में 25 हजार 832 रुपए बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर को 24 कैरेट सोना 1 लाख 33 हजार 195 रुपए प्रति 10 ग्राम था।


बाजार विशेषज्ञों के अनुसार सोने में तेजी के पीछे तीन बड़े कारण हैं। पहला वैश्विक तनाव और ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और यूरोप के बीच बढ़ता विवाद है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अनिश्चितता बढ़ी है और निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं। दूसरा कारण रुपये की रिकॉर्ड कमजोरी है, जो डॉलर के मुकाबले 91 रुपए 10 पैसे के ऑलटाइम लो पर पहुंच गया है, इससे भारत में सोने की लैंडिंग कॉस्ट काफी बढ़ गई है। तीसरा बड़ा कारण दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों द्वारा सोने की भारी खरीदारी है, जिससे मांग बढ़ी और आपूर्ति सीमित होने के कारण कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)