नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस, फायर ब्रिगेड, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विस से जुड़े कुल 982 कर्मियों को गैलेंट्री अवॉर्ड्स और सेवा मेडल देने की घोषणा की है। इन पुरस्कारों में 125 वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल) शामिल हैं। यह सम्मान देशभर में बहादुरी, विशिष्ट सेवा और सराहनीय योगदान के लिए दिए जा रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर ऑपरेशन थिएटर को सर्वाधिक पदक
सबसे अधिक 45 वीरता पदक जम्मू-कश्मीर ऑपरेशन थिएटर में तैनात कर्मियों को मिले हैं। इसके बाद—
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से : 35 पदक
पूर्वोत्तर क्षेत्र से : 5 पदक
फायर ब्रिगेड सर्विस : 4 बचावकर्मी
राज्यों और बलों में वितरण
जम्मू-कश्मीर पुलिस : 33 वीरता पदक
महाराष्ट्र पुलिस : 31 पदक
उत्तर प्रदेश पुलिस : 18 पदक
दिल्ली पुलिस : 14 पदक
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में CRPF को सर्वाधिक 12 वीरता पदक मिले हैं।
CBI के 31 अधिकारी सम्मानित
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) के 31 अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए प्रेसिडेंट पुलिस मेडल और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल प्रदान किए जाएंगे।
इसके अलावा सूची में शामिल हैं—
101 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (PSM)
756 मेधावी सेवा पदक (MSM)
जानिए प्रमुख पुरस्कारों का महत्व
वीरता पदक
असाधारण साहस, जान-माल की रक्षा, अपराध रोकने और अपराधियों की गिरफ्तारी में अद्वितीय वीरता के लिए दिया जाता है।
प्रेसिडेंट सेवा मेडल (PSM)
सेवा में विशेष और उत्कृष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है।
मेधावी सेवा मेडल (MSM)
कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

