छतरपुर। शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को नगर परिषद द्वारा संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी हायर सेकेण्ड्री स्कूल से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए महात्मा गांधी पार्क पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह, अध्यक्ष नीता अहिरवार, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सरपंच, तहसीलदार भरत पांडे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी साजिदा कुरैशी, थाना प्रभारी, मंडल अध्यक्ष सहित अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से देशभक्ति के नारे लगाते हुए छात्राएं हाथों में तिरंगा लहराकर चल रही थी। इस तिरंगा यात्रा में शासकीय हाई स्कूल एवं महात्मा गांधी उ.मा.विद्यालय के स्कूली छात्र शामिल हुए जो अपने हाथों में तिरंगा लिए निकली और देशभक्ति के नारों के साथ आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस यात्रा से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा जिससे तिरंगा यात्रा में शामिल छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, स्कूल प्राचाार्य, राजस्व विभाग एवं नगर परिषद का स्टाफ उपस्थित रहा।
मध्य प्रदेशछतरपुरदेशभक्ति के रंग में नजर आया गढ़ीमलहरा, निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा
देशभक्ति के रंग में नजर आया गढ़ीमलहरा, निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा

Saurabh Shukla
13 अगस्त 2026, 07:50 am IST
Saurabh Shukla13 अगस्त 2026, 07:50 am IST



