Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मनोरंजनबॉलीवुडहरियाणा इवेंट में मौनी रॉय के साथ बदसलूकी

हरियाणा इवेंट में मौनी रॉय के साथ बदसलूकी

Post Media
News Logo
PeptechTime
24 जनवरी 2026, 01:06 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

हरियाणा के करनाल में हुए एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। मौनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने न केवल उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, बल्कि अश्लील टिप्पणियां और गालियां भी दीं। इस घटना से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गईं।


मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लिखा कि इवेंट के दौरान कुछ मेहमानों का व्यवहार बेहद शर्मनाक था। उन्होंने बताया कि स्टेज की ओर जाते समय कुछ बुजुर्ग उम्र के पुरुषों ने फोटो खिंचवाने के बहाने उनकी कमर पर हाथ रखा, जिस पर उन्होंने तुरंत आपत्ति जताई।


एक्ट्रेस के मुताबिक, स्टेज पर पहुंचने के बाद भी हालात नहीं सुधरे। सामने खड़े दो लोग अश्लील इशारे कर रहे थे, गालियां दे रहे थे और भद्दी टिप्पणियां कर रहे थे। पहले उन्होंने इशारे से रोकने की कोशिश की, लेकिन उन लोगों ने उन पर गुलाब फेंकने शुरू कर दिए। हालात बिगड़ते देख मौनी कुछ देर के लिए स्टेज छोड़कर बाहर चली गईं, लेकिन बाद में लौटकर उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस पूरी की।


मौनी ने यह भी कहा कि इतनी हरकतों के बावजूद न तो परिवार वालों ने और न ही आयोजकों ने उन लोगों को वहां से हटाया। उन्होंने इसे अपमानजनक और मानसिक रूप से परेशान करने वाला अनुभव बताया।एक अन्य पोस्ट में मौनी ने बताया कि कुछ लोग नीचे से गलत एंगल में वीडियो बना रहे थे। मना करने पर उन्होंने गालियां दीं। एक्ट्रेस ने लिखा कि कलाकार खुशी के मौकों पर मेहमान बनकर जाते हैं, लेकिन इस तरह का व्यवहार बिल्कुल असहनीय है।


मौनी ने प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है, तो इंडस्ट्री में नई लड़कियों के लिए हालात और भी ज्यादा मुश्किल होंगे।


वर्क फ्रंट
मौनी रॉय हाल ही में संजय दत्त और सनी सिंह के साथ फिल्म ‘द भूतनी’ में नजर आई थीं। इसके बाद वह ओटीटी पर रिलीज हुई जासूसी थ्रिलर सीरीज ‘सलाकार’ में भी दिखाई दी थीं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)