छतरपुर, रोहित पाठक। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जो बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर हैं, आज से तीन दिवसीय महाराष्ट्र-मुंबई ‘सनातन मठ’ यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। इस विशेष आध्यात्मिक प्रवास के दौरान 15 और 16 मार्च को महाराज श्री सिद्ध अभिमंत्रित बागेश्वर बालाजी सनातन मठ में उपस्थित रहेंगे।
इन दो दिनों में पूज्य सरकार भक्तों के बीच अभिमंत्रित भभूति (पवित्र राख) का वितरण करेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
मुंबई में होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं कार्यक्रम के दौरान भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि इस प्रवास के दौरान श्रद्धालुओं को धार्मिक मार्गदर्शन और आशीर्वाद भी दिया जाएगा, जिससे कार्यक्रम को लेकर लोगों में विशेष उत्सुकता बनी हुई है।

