Tuesday, December 23, 2025

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरमहूनाका में नर्मदा परियोजना के पाइपों में आग, काले धुएं से मचा हड़कंप

महूनाका में नर्मदा परियोजना के पाइपों में आग, काले धुएं से मचा हड़कंप

Post Media
News Logo
Peptech Time
23 दिसंबर 2025, 12:38 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर के महूनाका क्षेत्र में मंगलवार दोपहर नर्मदा परियोजना के लिए रखे गए प्लास्टिक पाइपों में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में काले धुएं का घना गुबार फैल गया, जो दूर-दूर तक दिखाई दिया। इससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।



सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के अनुसार दोपहर करीब 2:20 बजे नगर निगम के पाइपों में आग लगने की जानकारी मिली थी। दमकलकर्मियों ने एक पानी के टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया। आग के शुरुआती दौर में धुआं इतना ज्यादा था कि आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।



दमकल विभाग ने बताया कि ये पाइप नर्मदा परियोजना के तहत यहां लाकर रखे गए थे और पिछले तीन महीने से खुले मैदान में पड़े थे। आग लगने के पीछे किसी शरारती तत्व की भूमिका से इनकार नहीं किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)