छतरपुर, संजय अवस्थी। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर छतरपुर पुलिस लाइन ग्राउंड में आज 15 अगस्त को होने वाली परेड और कार्यक्रम का फाइनल रिहर्सल किया गया। रिहर्सल के दौरान कलेक्टर मृणाल मीणा और एसपी रजत सकलेचा मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस जवानों ने परेड का अभ्यास किया और सलामी दी।


स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार करेंगे। इसी को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए फाइनल रिहर्सल पूरी की। कलेक्टर मृणाल मीणा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की आज अंतिम रिहर्सल आयोजित की गई है। राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे और उनकी मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा।