Thursday, March 5, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरखेत के पेड़ काटने के विवाद में किसान पर कुल्हाड़ी-लाठी से हमला

खेत के पेड़ काटने के विवाद में किसान पर कुल्हाड़ी-लाठी से हमला

Post Media
News Logo
PeptechTime
5 मार्च 2026, 05:28 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,संदीप यादव। जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के गर्रा पुरवा गांव में आज सुबह करीब 10 बजे एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। 56 वर्षीय किसान हरचरण कुशवाहा निवासी गर्रा पुरवा पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।


जानकारी के अनुसार, घटना खेत में पेड़ काटने को लेकर विवाद के कारण हुई। हरचरण कुशवाहा ने आरोपियों को पेड़ काटने से मना किया था, जिस पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उन पर लाठियों व कुल्हाड़ी से बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि हमलावरों की संख्या आधा दर्जन से ज्यादा थी और उन्होंने जानलेवा हमला किया।


घटना के बाद डायल 112 के माध्यम से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)