भोपाल। मध्य प्रदेश में निगम-मंडलों, प्राधिकरणों और आयोगों में जल्द ही बड़ी राजनीतिक नियुक्तियों का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक हाईकमान से चर्चा के बाद सूची लगभग फाइनल मानी जा रही है और आने वाले दिनों में इसकी आधिकारिक घोषणा संभव है। जयभान सिंह पवैया की हालिया नियुक्ति के बाद अब अन्य नेताओं को मंत्री पद का दर्जा देने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
संगठन क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधते हुए कुछ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंप सकता है। वहीं गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह और जीतू जिराती को केंद्रीय संगठन में भूमिका मिलने की अटकलें हैं।
सूत्रों के अनुसार रामनिवास रावत, वीडी शर्मा और अजय विश्नोई के नाम भी निगम-मंडलों के लिए चर्चा में हैं।
वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से भी दबाव बढ़ा है, जिसमें इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, ओपीएस भदौरिया, गिरिराज दंडोतिया और मुन्नालाल गोयल को मंत्री दर्जा दिलाने की मांग की जा रही है।
राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से प्रदेश की सियासत में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

