छतरपुर। छतरपुर शहर के पन्ना रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल छतरपुर में जिले की पहली एरोनॉटिक्स लैब (एरोबे लैब) का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक अगम जैन और विद्यालय की प्राचार्या दीपाली विल्सन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने ड्रोन तकनीक और एयरोस्पेस से जुड़े कई रोचक प्रोजेक्ट्स और मॉडल प्रस्तुत किए। यह लैब छतरपुर जिले की पहली ऐसी सुविधा है, जहां छात्रों को ड्रोन, एयरोस्पेस और आधुनिक तकनीकों की प्रायोगिक जानकारी दी जाएगी। इससे छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान को समझने और भविष्य में वैज्ञानिक बनने की दिशा में नई प्रेरणा मिलेगी।


sp



मुख्य अतिथि ने लैब का उद्घाटन कर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और इच्छाशक्ति से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों को नवाचार, तकनीकी ज्ञान और नई खोजों के लिए प्रेरित किया।लैब में 3D प्रिंटर, CNC मशीन, वेदर स्टेशन, सैटेलाइट मॉडल और विंड टनल जैसे आधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं, जिनका छात्रों ने सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। प्रशिक्षक सचिन गुप्ता ने RC प्लेन, ड्रोन और इलेक्ट्रॉनिक मॉडल भी प्रदर्शित किए, जिससे उपस्थित लोगों को तकनीकी शिक्षा का अनुभव मिला। कार्यक्रम में अभिभावकों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिन्होंने छात्रों के कार्य और उपलब्धियों की सराहना की। यह पहल छात्रों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


sp