Thursday, March 5, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरखेत में पानी डालने को लेकर विवाद: लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला, दो युवक गंभीर घायल

खेत में पानी डालने को लेकर विवाद: लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला, दो युवक गंभीर घायल

Post Media
News Logo
PeptechTime
5 मार्च 2026, 09:20 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,विनोद मिश्रा। छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र के ग्राम लहरपुर में सिंचाई के पानी को लेकर हुए छोटे-मोटे विवाद ने रातोंरात खतरनाक रूप धारण कर लिया। आरोप है कि कुछ ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जमकर मारपीट की, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


घटना बीती रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। होली के मौके पर अनिल साहू (21 वर्ष) और छोटू साहू (19 वर्ष) अपने परिवार के साथ घर पर थे। इसी दौरान गांव के ही झल्लू साहू, सुखमर और संजू उनके घर पहुंचे और खेत में पानी जाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। बात बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज में बदल गई।


जब अनिल ने विवाद को शांत करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से दोनों भाइयों पर बेरहमी से हमला किया गया। मारपीट इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।


परिजनों ने तुरंत दोनों घायलों को चंदला उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।


पुलिस कार्रवाई


चंदला थाना पुलिस ने इस घटना में प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)