इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द एक और सीधी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट शुरू होने की संभावना है। एविएशन एक्सपर्ट्स के अनुसार इंदौर–बैंकॉक फ्लाइट का संचालन एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो द्वारा किया जा सकता है। इंडिगो ने हाल ही में कराए गए सर्वे में बैंकॉक और शारजाह को इंदौर यात्रियों की पहली पसंद बताया है। ट्रेवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से एयरलाइंस से बैंकॉक फ्लाइट शुरू करने का अनुरोध किया गया है, क्योंकि इंदौर से सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय यात्री बैंकॉक जाते हैं। एयरपोर्ट पर रात में संचालन बंद होने के कारण फ्लाइट में देरी हुई, लेकिन जानकारी है कि जनवरी 2026 के पहले सप्ताह से एयरपोर्ट 24 घंटे शुरू हो जाएगा, जिसके बाद बैंकॉक की सीधी उड़ान शुरू की जा सकती है। वहीं इंदौर–शारजाह फ्लाइट फिलहाल 80 से 85 प्रतिशत तक फुल चल रही है, जिससे नई इंटरनेशनल फ्लाइट की मांग और मजबूत हुई है।
Reels
Special Stories

छठ पर घर जाने के लिए पटना जंक्शन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब

छठ पर घर जाने के लिए पटना जंक्शन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

छतरपुर में दर्दनाक हादसा: खेत में जुताई करते समय कुएं में समाया ट्रैक्टर, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

ओवैसी को 'गार्ड ऑफ ऑनर' मिलने पर विपक्ष का हमला, एआईएमआईएम को बताया भाजपा की 'बी-टीम'

रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की नीति से भारत बना रहा नई पहचान : सीएम धामी

'राहुल गांधी से डिबेट के लिए भाजपा का जिला अध्यक्ष ही काफी', नितिन नबीन ने दी 'चुनौती'

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित; जोरजी और नॉर्त्जे की वापसी

जेईई मेन 2027: एनटीए को फीस के साथ मिले 13.10 लाख फॉर्म, आधी रात को विंडो हो जाएगी बंद

सेंचुरी ऑफ स्पोर्टिंग यूनिटी इवेंट : 2-2 से ड्रॉ रहा भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला

एक सीन के लिए 21-22 रीटेक लेते थे सूरज बड़जात्या, अब बदला निर्देशन का अंदाज

हैदराबाद में नए एआईसीसी प्रभारी बीएम संदीप का जोरदार स्वागत, संगठन मजबूती पर दिया जोर





