Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशछतरपुरदिल्ली से ऋषिकेश तक संतों के द्वार पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

दिल्ली से ऋषिकेश तक संतों के द्वार पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Post Media
News Logo
PeptechTime
22 जनवरी 2026, 11:11 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

नई दिल्ली। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों बागेश्वर धाम में आयोजित होने जा रहे भव्य सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुट हुए हैं। आयोजन को सफल और विराट बनाने के लिए बागेश्वर महाराज ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। वे इस समय संतों का आशीर्वाद लेने के लिए देश के विभिन्न कोनों में जाकर दिग्गज कथावाचकों और संतों को निमंत्रण दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली और ऋषिकेश का दौरा कर अध्यात्म जगत की महान विभूतियों से मुलाकात की और सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव का आमं​त्रण दिया।


पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस महा-आयोजन के लिए दिल्ली में चल रही कथा के दौरान विख्यात रामकथा वाचक पूज्य मुरारी बापू से भेंट की और उन्हें कन्या विवाह का साक्षी बनने का आग्रह किया। इसके बाद वे दीदी मां ऋतंभरा जी, मलूक पीठ के पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज और परमानंद गिरि जी के पास पहुंचे और उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा। बागेश्वर महाराज, ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन भी पहुंचे। वहां उन्होंने स्वामी चिदानंद मुनि जी से मुलाकात कर कन्या विवाह महोत्सव पर चर्चा की। संतों ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस सेवा प्रकल्प की सराहना की और आयोजन में सम्मिलित होने का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने प्रख्यात कथा वाचक स्वामी चिन्मयानंद बापू जी से भी भेंट कर उन्हें इस पावन उत्सव का हिस्सा बनने का निमंत्रण दिया। आपको बता दें कि बागेश्वर धाम में हर साल आयोजित होने वाला सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बुंदेलखंड के निर्धन परिवारों की सहायता का एक बड़ा माध्यम बन चुका है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)