छतरपुर(सुबोध त्रिपाठी)। जिले के प्रभारी मंत्री एदल सिंह कंसाना के भोपाल निवास पर छतरपुर जिले की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विकास गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्ययोजना एवं लक्ष्यों पर गहन चर्चा हुई।


इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधिगण, कोर कमेटी के सदस्य एवं अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर देना था। प्रभारी मंत्री एवं अन्य प्रतिभागियों ने जिले की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या हरिओम अग्रिहोत्री, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, छतरपुर विधायक ललिता यादव, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला बबलू, राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया, पूर्व नपाध्यक्ष अर्चना सिंह, पूर्व विधायक पुष्पेन्द्रनाथ पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह सहित अनेक नेता मौजूद रहे।