बीना, बृजपाल सिंह राजपूत। बीना रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब पुष्पक एक्सप्रेस के टॉयलेट में एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर ट्रेन को बीना स्टेशन पर रोककर जीआरपी ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के कोरबा निवासी युवक के रूप में हुई है। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है, वहीं मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।




