Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरश्रीराम नवमी शोभायात्रा को भव्य बनाने आयोजित हुई बैठक, शहरवासियों ने लिए गए सुझाव छतरपुर

श्रीराम नवमी शोभायात्रा को भव्य बनाने आयोजित हुई बैठक, शहरवासियों ने लिए गए सुझाव छतरपुर

Post Media
News Logo
PeptechTime
22 फ़रवरी 2026, 11:28 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,संजय अवस्थी । श्रीराम नवमी की शोभायात्रा को इस वर्ष और अधिक भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए रविवार को शहर के ऑडिटोरियम में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में शहर के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों एवं समिति के पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए। श्रीराम सेवा समिति के राकेश तिवारी ने बताया कि इस शोभायात्रा को पूरे 21 वर्ष हो चुके हैं।



इसे और अधिक दिव्य एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से छतरपुर के प्रबुद्ध नागरिकों को आमंत्रित कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया ताकि यह कार्यक्रम प्रदेश एवं देश स्तर पर नई ऊंचाइयां छू सके। बैठक में वृद्धजनों की सुविधा एवं परंपराओं को ध्यान में रखते हुए डीजे पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा गया।



इसके बजाय परंपरागत वाद्य यंत्रों का उपयोग किया जाएगा। सभी लोगों से पर्चों के माध्यम से सुझाव लिए गए, जिन्हें समिति पढ़कर आवश्यक निर्णय लेगी और अमल करने का प्रयास करेगी। राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि समिति एवं छतरपुरवासी मिलकर इस शोभायात्रा को भव्य एवं दिव्य बनाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे यहां मंत्री के रूप में नहीं बल्कि श्रीराम सेवा समिति के एक सदस्य के नाते शामिल हुए हैं।



सभी से अपील की कि इस पवित्र आयोजन को सफल बनाने में पूरा सहयोग दें। बैठक में मंच पर उमेश सैनी, नारायण काले, राकेश तिवारी, प्रो. गायत्री बाजपेयी, रामशंकर मिश्र एवं मनीषी नौगांव सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे। शहर के बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी इस बैठक में शिरकत की और सक्रिय रूप से सुझाव दिए।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)