Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालकिसानों के लिए सीएम मोहन यादव का बड़ा तोहफा; सरसों को भी मिली 'भावांतर' की ढाल

किसानों के लिए सीएम मोहन यादव का बड़ा तोहफा; सरसों को भी मिली 'भावांतर' की ढाल

Post Media
News Logo
PeptechTime
24 फ़रवरी 2026, 07:35 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदन में मीडिया से चर्चा के दौरान किसानों के हित में कई बड़ी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों की आमदनी बढ़ाना है और इसी उद्देश्य से लगातार योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने बताया कि सोयाबीन के बाद अब सरसों को भी भावांतर योजना के दायरे में शामिल कर लिया गया है। इसके तहत सरसों की खरीदी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे किसानों को बाजार में उचित मूल्य मिल सके और नुकसान से बचाया जा सके।


इसके साथ ही सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए आगामी पांच वर्षों के लिए 10,520 करोड़ रुपये की योजनाओं को निरंतर जारी रखने की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह राशि किसानों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर खर्च की जाएगी, ताकि खेती को लाभ का व्यवसाय बनाया जा सके।


सीएम ने यह भी जानकारी दी कि किसानों से जुड़ी पांच प्रमुख योजनाओं को लगातार जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इन योजनाओं के माध्यम से कृषि क्षेत्र को मजबूती देने, उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी किसान हित में ऐसे ही फैसले लिए जाते रहेंगे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)