Saturday, February 28, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशश्योपुरपैरा खिलाडियों से मिले मुख्यमंत्री...!

पैरा खिलाडियों से मिले मुख्यमंत्री...!

Post Media
News Logo
PeptechTime
17 जनवरी 2026, 09:42 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

श्योपुर, उत्तम सिंह| श्योपुर के पैरा खिलाडियों के लिए यह पल गौरवपूर्ण रहा, जब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर मध्यप्रदेश के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पैरा खिलाडियों को बधाई देते हुए भविष्य की चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं दीं।


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पद्मश्री से सम्मानित, विक्रम अवॉर्डी एवं अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया तथा श्योपुर के पैरा खिलाड़ी सद्दाम खान से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सत्येंद्र सिंह लोहिया और उनकी पूरी टीम को आगामी अंतरराष्ट्रीय समुद्री तैराकी चुनौती के लिए शुभकामनाएं दीं। टीम के साथ श्योपुर निवासी कोच मुजीब खान भी मौजूद रहे।


बताया गया कि सत्येंद्र सिंह लोहिया अपनी टीम के साथ नई दिल्ली से न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो रहे हैं। वहां वे 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली विश्वस्तरीय 36 किलोमीटर लंबी कुक स्ट्रेट समुद्री तैराकी चुनौती में भाग लेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्योपुर के पैरा खिलाड़ी सद्दाम खान भी टीम का हिस्सा हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पैरा खिलाड़ी अपनी मेहनत, अनुशासन और जज्बे से देश और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)