Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
खेल समाचार5 घंटे 27 मिनट की जंग जीतकर कार्लोस अल्काराज पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में

5 घंटे 27 मिनट की जंग जीतकर कार्लोस अल्काराज पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में

Post Media
News Logo
PeptechTime
30 जनवरी 2026, 03:00 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मेलबर्न। वर्ल्ड नंबर-1 स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने इतिहास रचते हुए पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। चोट की परेशानी से जूझते हुए अल्काराज ने सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को बेहद रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी।


मेलबर्न के प्रतिष्ठित रॉड लेवर एरिना में खेला गया यह मुकाबला 5 घंटे 27 मिनट तक चला। पांच सेटों तक चले इस संघर्षपूर्ण मैच में अल्काराज ने ज्वेरेव को 6-4, 7-6, 6-7, 6-7, 7-5 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने शानदार जज्बा और मानसिक मजबूती का प्रदर्शन किया।


इस जीत के साथ 6 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन अल्काराज अब ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताबी मुकाबले में उतरेंगे। फाइनल में उनका सामना डिफेंडिंग चैंपियन जैनिक सिनर या 10 बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन विजेता नोवाक जोकोविच में से किसी एक से होगा, जिससे फाइनल मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।


मैच के बाद अल्काराज ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, “मैं हमेशा मानता हूं कि हालात चाहे जैसे भी हों, खुद पर भरोसा बनाए रखना सबसे जरूरी होता है। तीसरे सेट के दौरान मैं काफी संघर्ष कर रहा था और शारीरिक रूप से यह मेरे करियर के सबसे कठिन मुकाबलों में से एक था।”


उन्होंने आगे कहा, “मैं पहले भी ऐसे लंबे और मुश्किल मुकाबले खेल चुका हूं, इसलिए मुझे पता था कि मुझे क्या करना है। मुझे दिल-जान से लड़ना था और मैंने आखिरी गेंद तक ऐसा ही किया। पांचवें सेट में जिस तरह से मैंने वापसी की, उस पर मुझे खुद पर बेहद गर्व है।”

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)