Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मनोरंजनबॉलीवुडबॉर्डर 2 ने 250 करोड़ का आंकड़ा पार किया बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में कई फिल्मों के रिकॉर्ड टूटे

बॉर्डर 2 ने 250 करोड़ का आंकड़ा पार किया बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में कई फिल्मों के रिकॉर्ड टूटे

Post Media
News Logo
PeptechTime
27 जनवरी 2026, 08:00 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मुंबई। सनी देओल और वरुण धवन स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज चार दिनों में ही फिल्म ने दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला और कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिला।


बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार 26 जनवरी को रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 59 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इस दिन हिंदी में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 64 दशमलव 27 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके साथ ही भारत में एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड के दौरान फिल्म ने कुल 180 करोड़ रुपये नेट और करीब 212 करोड़ 50 लाख रुपये ग्रॉस का कारोबार कर लिया है।


इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। विदेशी बाजारों में अब तक फिल्म ने लगभग 4 दशमलव 3 मिलियन डॉलर की कमाई की है। इसके साथ ही चार दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन बढ़कर करीब 251 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।


फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और शुरुआत से ही इसे दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वहीं फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक चौथे दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 63 करोड़ 59 लाख रुपये की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का ऑफिशियल नेट कलेक्शन 193 करोड़ 48 लाख रुपये हो गया है।


चार दिनों में ही बॉर्डर 2 ने सिकंदर और रेड 2 जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। मजबूत कंटेंट, देशभक्ति की भावना और स्टारकास्ट की दमदार मौजूदगी फिल्म की बड़ी सफलता की अहम वजह मानी जा रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)