Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मनोरंजनमूवी रिव्यू बॉर्डर 2 की शानदार ओपनिंग: पहले दिन 30 करोड़ की कमाई

बॉर्डर 2 की शानदार ओपनिंग: पहले दिन 30 करोड़ की कमाई

Post Media
News Logo
PeptechTime
24 जनवरी 2026, 01:22 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मुंबई। सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। देशभक्ति, जज्बे और जबरदस्त एक्शन से सजी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। शुरुआती ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं।ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुमान के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 30 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस शानदार शुरुआत के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है।


फिल्म देखने के बाद मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर भी खासे प्रभावित नजर आए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए पूरी टीम की जमकर तारीफ की। पोस्ट में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ नजर आ रहे हैं।


करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा,
“‘बॉर्डर 2’ के कई सीन मुझे रुला गए। देशभक्ति दिल से महसूस होती है। यह फिल्म तय तौर पर विजेता है।”

ट्रोलिंग पर करण जौहर का जवाब

फिल्म में वरुण धवन की एक्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर भी करण जौहर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि वर्चुअल दुनिया का शोर असलियत को कभी नहीं हरा सकता।


करण ने लिखा,
“आप किसी आर्टिस्ट की मुस्कान के लिए उसे ट्रोल कर सकते हैं, लेकिन जब फिल्म हाउसफुल चलती है और उसे सच्ची ऑडियंस का प्यार मिलता है, तो वही असली जीत होती है। सच्चाई की हमेशा जीत होगी।”

वरुण धवन ने भी ट्रोलिंग पर दी प्रतिक्रिया


इससे पहले वरुण धवन भी ट्रोलिंग को लेकर अपनी बात रख चुके हैं। ‘ब्रेव्स ऑफ द सॉइल: ट्रिब्यूट ट्रेलर लॉन्च’ इवेंट के दौरान उन्होंने कहा था,
“शोर को बंद करके अपने काम को बोलने देना चाहिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं जिस चीज के लिए काम करता हूं, उसका नतीजा शुक्रवार को सामने आता है।”


वरुण ने आगे कहा,
“मुझे फिल्म पर पूरा भरोसा है। एक अच्छी फिल्म बनाना सबसे जरूरी है। नंबर मेरे लिए मायने नहीं रखते।” फिल्म की दमदार ओपनिंग और पॉजिटिव रिस्पॉन्स से साफ है कि ‘बॉर्डर 2’ आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है।



Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)