Thursday, March 5, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशकटनीपुरानी रंजिश पर बमबाजी, 15-20 देसी बम फटे, 9 घायल

पुरानी रंजिश पर बमबाजी, 15-20 देसी बम फटे, 9 घायल

Post Media
News Logo
PeptechTime
5 मार्च 2026, 11:00 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

कटनी(सुमित पाण्डेय)। शहर के माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगला लाइन कैंप में गुरुवार को पुरानी आपसी रंजिश के चलते अचानक हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना भयावह रूप ले लिया कि दोनों पक्षों ने देसी बमों का सहारा लिया। सूत्रों के अनुसार करीब 15 से 20 देसी बम फेंके गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया।


इस घटना में महिला, पुरुष और नाबालिग बच्चे सहित 8 से 9 लोग घायल हो गए। इनमें लगभग 5 नाबालिग बच्चे शामिल हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।


घटना की सूचना मिलते ही माधव नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके में भारी बल तैनात कर दिया और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी व्यक्तिगत दुश्मनी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्त में लेने का दावा किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बमों के धमाकों से आसपास के घरों में खिड़कियां फूट गईं और लोग घरों में दुबक गए। इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)