बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने इंदौर में किया ज्वेलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन

Advertisement
इंदौर(शुभ अग्रवाल)। बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन आज इंदौर पहुंचे और उन्होंने सपना संगीता रोड पर स्थित कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। इस मौके पर अभिनेता ने इंदौरवासियों के प्रति अपना विशेष लगाव जाहिर किया और कहा कि वे बहुत खुश हैं इंदौर आने पर।
अजय देवगन ने कहा, मैं बहुत खुश हूं इंदौर आकर। पहले भी इंदौर आता रहा हूं और आगे भी आता रहूंगा। मेरी तरफ से इंदौर वासियों को बहुत सारा प्यार और मुझे और मेरी फिल्मों को इतना प्यार देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।
उद्घाटन समारोह में अजय देवगन की एक झलक पाने के लिए इंदौरवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फैंस और शहरवासियों ने अभिनेता का जोरदार स्वागत किया। स्टार की मौजूदगी से पूरा इलाका उत्साह से भर गया और लोग उन्हें देखने के लिए जुटे रहे।
यह इवेंट शहर में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां अजय देवगन जैसे बड़े सितारे के आने से ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन को और भी खास बना दिया। कल्याण ज्वेलर्स के इस नए आउटलेट से ग्राहकों को अब और बेहतर शॉपिंग अनुभव मिलेगा।
