Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालभाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में हबीबगंज थाने से रवाना

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में हबीबगंज थाने से रवाना

Post Media
News Logo
PeptechTime
22 फ़रवरी 2026, 06:43 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल, जीतेन्द्र यादव। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सोमवार को भोपाल में हबीबगंज थाने पहुंचे। इस दौरान हबीबगंज विधायक रामेश्वर शर्मा भी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। थाने में औपचारिक कार्रवाई के बाद सभी कार्यकर्ता वहां से रवाना हुए।


भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम टेलर ने घटना को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी घटना के पीछे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की उकसावे वाली भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, जिससे यह स्थिति बनी।



श्याम टेलर ने स्पष्ट किया कि भाजपा युवा मोर्चा की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो युवा मोर्चा आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।


फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)