Thursday, March 5, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसागरनगरपालिका अध्यक्ष ने सफाई मित्रों के साथ मनाया होली मिलन समारोह

नगरपालिका अध्यक्ष ने सफाई मित्रों के साथ मनाया होली मिलन समारोह

Post Media
News Logo
PeptechTime
5 मार्च 2026, 11:06 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

बीना (बृजपाल सिंह राजपूत)। होली के रंगों में रंगी बीना की सड़कें जहां जगह-जगह त्योहार की धूम बिखेर रही हैं, वहीं नगरपालिका परिषद बीना ने एक अनोखे और सराहनीय अंदाज में सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया। नगरपालिका अध्यक्ष लता सकबार ने आज नगरपालिका के सभागार में लगभग 150 सफाई मित्रों (स्थायी, दैनिक वेतनभोगी तथा आउटसोर्स कर्मी) के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया।


इस अवसर पर अध्यक्ष लता सकबार ने सभी सफाई मित्रों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से गुलाल लगाकर उनका अभिनंदन किया और सम्मान व्यक्त किया। सफाई मित्रों ने भी उत्साह से होली खेली और अध्यक्ष के साथ रंग-गुलाल में रंग गए।


सफाई मित्रों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बीना नगरपालिका में पहली बार उनके साथ इस तरह का होली उत्सव मनाया गया है। इससे पहले कभी भी सफाई कर्मचारियों के साथ ऐसा मिलन समारोह नहीं हुआ था। उन्होंने अध्यक्ष लता सकबार की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे उन्हें विशेष सम्मान और खुशी का अनुभव हुआ है।


यह कार्यक्रम नगरपालिका के सभागार में आयोजित किया गया, जहां सफाई मित्रों के साथ मिलकर अध्यक्ष ने त्योहार की मिठास को और भी खास बना दिया। होली का यह मिलन न केवल रंगों का उत्सव रहा, बल्कि समाज के अहम हिस्से सफाई मित्रों के प्रति सम्मान और एकजुटता का प्रतीक भी बना।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)