Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशओडिशाभ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: भुवनेश्वर में माइंस अधिकारी के फ्लैट पर विजिलेंस का छापा, अलमारी से निकले करोड़ों रुपये

भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: भुवनेश्वर में माइंस अधिकारी के फ्लैट पर विजिलेंस का छापा, अलमारी से निकले करोड़ों रुपये

Post Media
News Logo
PeptechTime
25 फ़रवरी 2026, 08:56 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

ओडिशा। ओडिशा विजिलेंस ने कटक सर्कल के माइंस के डिप्टी डायरेक्टर देबब्रत मोहंती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से ₹4 करोड़ से अधिक नकद बरामद किया है। यह छापेमारी नेचर क्रेस्ट अपार्टमेंट, श्री विहार, पटिया में स्थित उनके आवास पर की गई।


विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, देबब्रत मोहंती को पहले एक लाइसेंस प्राप्त कोयला वेंडर से कथित तौर पर ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद विजिलेंस टीमों ने एक साथ कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें भुवनेश्वर का फ्लैट, भद्रक में पैतृक निवास और कटक स्थित कार्यालय कक्ष शामिल हैं।


तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी से विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की आगे की जांच जारी है और विजिलेंस द्वारा संपत्ति व लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)