भोपाल गौमांस और गंदे पानी की सप्लाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Advertisement
भोपाल,जीतेंद्र यादव। भोपाल में गोमांस की कथित आपूर्ति और शहर में गंदे पानी की सप्लाई के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता आईएसबीटी स्थित नगर निगम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे।
इस दौरान कांग्रेस नेता रविन्द्र साहू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने महापौर मालती राय का रावण रूपी पुतला लेकर विरोध जताया। पुतले में रावण की तरह 10 सिर लगाए गए थे। कांग्रेस नेताओं ने महापौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें गौ हत्या से जुड़ा बताया।
प्रदर्शन के दौरान नगर निगम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की गई और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
