नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभिन्न विभागों में अलग-अलग सैकड़ों पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। यूपीएससी की ओर से जारी रिक्तियों में नेशनल सेंटर फॉर ऑर्गेनिक एंड नेचुरल फार्मिंग में जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर के 9 और रीजनल डायरेक्टर के 2 पद; नागरिक उड्डयन महानिदेशालय में ऑपरेशन्स ऑफिसर के 19 और एयर सेफ्टी ऑफिसर के 15; नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर (शुगर इंजीनियरिंग) का 1; नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल सचिवालय में असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) का 1; कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग में एसोसिएट प्रोफेसर - सिविल इंजीनियरिंग (ट्रांसपोर्टेशन) का 1, एसोसिएट प्रोफेसर - इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल मशीनें) का 1, एसोसिएट प्रोफेसर - इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर - कंप्यूटर इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर - कंप्यूटर इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/नेटवर्किंग/साइबर सिक्योरिटी) का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर - सिविल इंजीनियरिंग (ट्रांसपोर्टेशन) का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर - सिविल इंजीनियरिंग (पर्यावरण इंजीनियरिंग) का 1, एसोसिएट प्रोफेसर (फिजिक्स) का 1, एसोसिएट प्रोफेसर (गणित) का 1, एसोसिएट प्रोफेसर (केमिस्ट्री) का 1, एसोसिएट प्रोफेसर (आर्किटेक्चर) का 1, एसोसिएट प्रोफेसर - मैकेनिकल इंजीनियरिंग (थर्मल इंजीनियरिंग) का 1, एसोसिएट प्रोफेसर - इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (एनर्जी सिस्टम) का 1, एसोसिएट प्रोफेसर - सिविल इंजीनियरिंग (जल संसाधन इंजीनियरिंग) का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (आर्किटेक्चर) के 3, असिस्टेंट प्रोफेसर (गणित) के 3, असिस्टेंट प्रोफेसर - सिविल इंजीनियरिंग (जियो-इन्फॉर्मेटिक्स) के 2, एसोसिएट प्रोफेसर -सिविल इंजीनियरिंग (स्ट्रक्चर) के 3, प्रोफेसर - सिविल इंजीनियरिंग (स्ट्रक्चरल) का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर - सिविल इंजीनियरिंग (निर्माण प्रबंधन) के 2, असिस्टेंट प्रोफेसर - सिविल इंजीनियरिंग (स्ट्रक्चर्स) के 4, असिस्टेंट प्रोफेसर (फिजिक्स) का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (भू-विज्ञान) का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (केमिस्ट्री) का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर - प्रोडक्शन इंजीनियरिंग (एडवांस्ड प्रोडक्शन सिस्टम) का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर - मैकेनिकल इंजीनियरिंग (मशीन डिजाइन) का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर - मैकेनिकल इंजीनियरिंग (थर्मल इंजीनियरिंग) के 3, एसोसिएट प्रोफेसर - सिविल इंजीनियरिंग (एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग) का 1, एसोसिएट प्रोफेसर - सिविल इंजीनियरिंग (सॉइल मैकेनिक्स और फाउंडेशन इंजीनियरिंग) का 1 और एसोसिएट प्रोफेसर - सिविल इंजीनियरिंग (कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट) का 1 पद शामिल है।
नौसेना मुख्यालय में जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर के 5 और जूनियर टेक्निकल ऑफिसर का 1 पद; एरोनॉटिकल क्वालिटी एश्योरेंस महानिदेशालय (डीजीएक्यूए) में सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (कंप्यूटर साइंसेज) का 1, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स) का 1, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (मेटलर्जी) का 1 और सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (मैकेनिकल) का 1 पद; भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण में बॉटैनिकल के 2; जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में वैज्ञानिक ‘बी’ के 4; प्रवर्तन निदेशालय में असिस्टेंट लीगल एडवाइजर के 12; सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में वैज्ञानिक ‘बी’ (जीव विज्ञान) का 1, वैज्ञानिक ‘बी’ (केमिस्ट्री) का 1, वैज्ञानिक ‘बी’ (दस्तावेज) के 3 और वैज्ञानिक ‘बी’ (फिजिक्स) के 2 पद; भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त के कार्यालय में असिस्टेंट डायरेक्टर (आईटी) के 15 और अनुसंधान अधिकारी (मानचित्र) के 3 पद; इंटेलिजेंस ब्यूरो में डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (डीसीआईओ) (टेक्निकल) के 6 पद; कारखाना सलाह सेवा और श्रम संस्थान महानिदेशालय (डीजीएफएएसएलआई) में डिप्टी डायरेक्टर (स्टाफ प्रशिक्षण/उत्पादकता) का 1 पद; विकास आयुक्त के कार्यालय में असिस्टेंट डायरेक्ट ग्रेड-II (आर्थिक जांच) के 15 पद; इंडियन ब्यूरो ऑफ माइन्स में केमिस्ट का 1, असिस्टेंट माइनिंग जियोलॉजिस्ट के 5 और खनिज अधिकारी (खुफिया) के 3 पद; सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन में असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 5 पद; शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल (सीनियर सेकेंडरी स्कूल) के 7 पद; तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग (पॉलिटेक्निक सेक्टर) में लेक्चरर-I (अंग्रेजी) का 1, लेक्चरर-I (गणित) का 1, लेक्चरर-I (फिजिक्स) का 1, लेक्चरर-I (सिविल इंजीनियरिंग) का 1, लेक्चरर-I (रसायन विज्ञान) का 1 और लेक्चरर-I (कंप्यूटर इंजीनियरिंग) का 1 पद शामिल है।
तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग (आईटीआई सेक्टर) में सुपरिटेंडेंट आईटीआई/वाइस प्रिंसिपल का 1 पद; सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में वैज्ञानिक अधिकारी/प्रोग्रामर के 2 पद; सहकारी विभाग में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 11 पद; सामान्य प्रशासन विभाग में निजी सचिव के 12 पद; स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में कंसल्टेंट (नेत्र-विशेषज्ञ) के 2, कंसल्टेंट (ऑर्थोपेडिक्स) का 1, कंसल्टेंट (त्वचा रोग विशेषज्ञ) का 1, मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेदिक) का 1, कंसल्टेंट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) के 5, मेडिकल ऑफिसर (यूनानी) के 2, मेडिकल ऑफिसर (होम्योपैथी) का 1, डेंटल सर्जन के 15, कंसल्टेंट (एनेस्थेटिस्ट) के 5 और कंसल्टेंट (पीएमआर स्पेशलिस्ट) का 1 पद; अभियोजन निदेशालय, मुख्य सचिवालय, गृह विभाग में असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 5 पद; आयुष मंत्रालय में मेडिकल ऑफिसर/रिसर्च ऑफिसर (आयुर्वेद) के 4 और मेडिकल ऑफिसर/रिसर्च ऑफिसर (होम्योपैथी) के 13 पद; बोटैनिकल सर्वे ऑफ इंडिया में साइंटिस्ट 'बी' के 5 पद; केंद्रीय भूजल बोर्ड में साइंटिस्ट 'सी' (हाइड्रोलॉजी) के 2 पद शामिल हैं।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में स्पेशलिस्ट ग्रेड-III (प्रसूति और स्त्री रोग) के 12, स्पेशलिस्ट ग्रेड-III (रेडियो-डायग्नोसिस) के 15, स्पेशलिस्ट ग्रेड-III (कार्डियोलॉजी) का 1, स्पेशलिस्ट ग्रेड-III असिस्टेंट प्रोफेसर (ओटो-राइनो-लैरींगोलॉजी) (कान, नाक और गला) के 10, स्पेशलिस्ट ग्रेड-III असिस्टेंट प्रोफेसर (जनरल सर्जरी) के 13, स्पेशलिस्ट ग्रेड-III (बाल चिकित्सा) के 9, स्पेशलिस्ट ग्रेड-III असिस्टेंट प्रोफेसर (प्रसूति और स्त्री रोग) के 14, स्पेशलिस्ट ग्रेड-III (ओटो-राइनो-लैरींगोलॉजी) (कान, नाक और गला) के 8, स्पेशलिस्ट ग्रेड-III असिस्टेंट प्रोफेसर (एनेस्थिसियोलॉजी) के 75, स्पेशलिस्ट ग्रेड-III (मनोचिकित्सा) के 2, स्पेशलिस्ट ग्रेड-III असिस्टेंट प्रोफेसर (बाल चिकित्सा न्यूरोलॉजी) का 1, स्पेशलिस्ट ग्रेड-III असिस्टेंट प्रोफेसर (नेफ्रोलॉजी) के 7, स्पेशलिस्ट ग्रेड III (जनरल सर्जरी) के 9 और स्पेशलिस्ट ग्रेड III (जनरल मेडिसिन) के 23 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 13 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आयोग के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद और विभाग अनुसार ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, एमएससी, बीई/बीटेक, एमई/एमटेक, एलएलबी, एलएलएम, एमसीए/एमएससी, सीएल/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स, एमबीबीएल, आदि होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार, 30 से 50 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयोग की ओर से चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत वेतन मैट्रिक्स, लेवल 6एफ से 14 के बीच होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार, निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस के लिए 25 रुपए तय किया गया है। वहीं, महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यूपीएससी की ओर से संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

