भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया और नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी का पुतला जलाया

Advertisement
जीशान खान,सागर। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए शर्मनाक बयान पर सागर में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन कर पुतला जलाया।
मोतीनगर चौराहे पर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं व महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी से फूल सिंह बरैया को निष्कासन की मांग करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया द्वारा महिलाओं के प्रति जो अशोभनीय बातें कही गई,उससे कांग्रेस पार्टी की कुंठित मानसिकता उजागर होती है।अब यह भी स्पष्ट है कि महिलाओं और अनुसूचित समाज के प्रति दूषित, विकृत और कुंठित मानसिकता सिर्फ़ बरैया की नहीं,बल्कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पूरी कांग्रेस की सोच है।
अगर कांग्रेस को विधायक बरैया के बयान से आपत्ति होती,तो नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी,फूल सिंह बरैया के साथ मंच साझा नहीं करते। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनकी मुखिया सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी को शर्म आनी चाहिए जो महिला सम्मान की बातें तो करती हैं,लेकिन अपनी ही पार्टी की महिला विरोधी मानसिकता पर चुप हैं। नारी शक्ति देवी स्वरूपा व पूज्यनीय हैं नारी शक्ति का यह अपमान भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
विरोध प्रदर्शन में नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,जिला मंत्री सुषमा यादव,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष तृप्ति बाबूसिंह लोधी, अंत्योदय समिती नगर अध्यक्ष प्रतिभा चौबे,पार्षद याकृति जड़िया,उर्मिला सहारे,संध्या इटोरिया,शारदा कोरी,यश अग्रवाल,अमित बैसखिया,नीरज यादव,देवेंद्र कटारे,अर्पित पांडे, आलोक केसरवानी, बालकिशन सोनी, रितेश तिवारी, रितेश मिश्रा, नितिन सोनी, राहुल वैध,अंशुल हर्शे, अंशुल परिहार, चेतराम अहिरवार, विक्रम केसरवानी, रामेश्वर नेमा, सोनू उपाध्याय, गुड्डा खटीक,सुबोध पाराशर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
