Friday, February 27, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशपश्चिम बंगालएसआईआर से भयभीत जो गई है बंगाल सरकार, केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने टीएमसी पर साधा निशाना

एसआईआर से भयभीत जो गई है बंगाल सरकार, केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने टीएमसी पर साधा निशाना

Post Media
News Logo
PeptechTime
27 फ़रवरी 2026, 01:30 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर और भाजपा नेता दिलीप घोष का बयान सामने आया है।


केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि क्या चुनाव आयोग जानबूझकर असली वोट काटेगा? उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में जिनका नाम दो बार दर्ज है या मृत्यु हो चुकी है, ऐसे लोगों के नाम तो वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे।


उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी दल में एसआईआर को लेकर एक स्पष्ट भय पैदा हो गया है। वे इससे इतने ग्रस्त हैं कि जागते या सोते समय भी उन्हें इसमें कुछ न कुछ नकारात्मक ही दिखाई दे रहा है। इसी वजह से वे एसआईआर के बारे में भयभीत होकर बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे सीएम हों, सांसद हो या फिर विधायक हों, सब डरे हुए हैं।


भाजपा नेता दिलीप घोष ने एसआईआर विवाद को लेकर कहा कि पूरे देश में एसआईआर हो गया, लेकिन बंगाल में सरकार यह होने नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि कोर्ट भी इनकी मंशा को जान गया है। चुनाव आयोग भी देख रहा है। इसलिए समय पर लिस्ट की घोषणा करना बड़ा चैलेंज है,।


दिलीप घोष ने कहा कि यहां एक परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हमारे सभी वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। उहोंने बताया कि अमित शाह, राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐसे बड़े नेता उसका उद्घाटन करेंगे। छह-सात दिन की ये जो यात्रा चलेगी, सभी लोग जनसभा में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल को अस्त-व्यस्त करने की योजना चल रही है। कहीं बच्चों को उठाकर ले गए, सब जगह बम का डर दिखाया जा रहा है। लोगों को डरा कर चुनाव कराने की साजिश चल रही है। राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)