Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
विदेशबांग्लादेश में फिर हिंदू युवक की जिंदा जलाकर हत्या, नरसिंदी में 23 साल के चंचल चंद्र भौमिक की मौत

बांग्लादेश में फिर हिंदू युवक की जिंदा जलाकर हत्या, नरसिंदी में 23 साल के चंचल चंद्र भौमिक की मौत

Post Media
News Logo
PeptechTime
25 जनवरी 2026, 11:30 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

बांग्लादेश के नरसिंदी जिले से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 23 वर्षीय हिंदू युवक चंचल चंद्र भौमिक की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार देर रात उसका जला हुआ शव मस्जिद मार्केट इलाके में एक दुकान के अंदर मिला। मृतक के परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


यह घटना नरसिंदी शहर के पुलिस लाइंस से सटे इलाके में हुई। चंचल जिस गैराज में काम करता था, उसी गैराज के अंदर उसका शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।


शटर पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के वक्त चंचल गैराज के अंदर सो रहा था। देर रात अज्ञात लोगों ने बाहर से दुकान के शटर पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। देखते ही देखते आग पूरे गैराज में फैल गई। शटर बाहर से लॉक होने की वजह से चंचल बाहर नहीं निकल पाया और अंदर ही फंस गया।


प्रत्यक्षदर्शियों का बयान: तड़पता रहा चंचल
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चंचल आग में घिरा रहा और काफी देर तक मदद के लिए चीखता रहा। लेकिन शटर लॉक होने के कारण कोई उसे बचा नहीं सका। लोगों ने इस घटना को बेहद भयावह और अमानवीय बताया। CCTV फुटेज में भी साफ दिख रहा है कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि जानबूझकर आगजनी की गई।


फायर सर्विस पहुंची, लेकिन बचाई नहीं जा सकी जान
स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक चंचल पूरी तरह जल चुका था और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।


पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
गौरतलब है कि इससे पहले 18 दिसंबर 2025 को मैमनसिंह जिले में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। बाद में उसका शव पेड़ से लटकाकर जला दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते 40 दिनों में बांग्लादेश में अब तक 10 हिंदुओं की हत्या हो चुकी है, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय में भारी दहशत का माहौल है।


पुलिस जांच जारी
स्थानीय दुकानदार राजीब सरकार ने CCTV फुटेज का हवाला देते हुए कहा कि यह एक साजिश थी, हादसा नहीं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)