Wednesday, February 4, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशजम्मू एवं कश्मीरजम्मू में सेना का वाहन 400 फीट गहरी खाई में गिरा, 10 जवान शहीद

जम्मू में सेना का वाहन 400 फीट गहरी खाई में गिरा, 10 जवान शहीद

Post Media
News Logo
Peptech Time
22 जनवरी 2026, 11:14 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। ऊपरी पोस्ट पर जाते समय सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 10 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल सैनिकों को हेलिकॉप्टर के जरिए घटनास्थल से एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।


सेना के अधिकारियों के अनुसार, वाहन में कुल 21 जवान सवार थे। सभी डोडा से ऊपरी पोस्ट की ओर जा रहे थे। भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिसके बाद यह भीषण दुर्घटना हुई।हादसे की सूचना मिलते ही सेना और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्गम इलाके और गहरी खाई के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताया शोक

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा- “इस दर्दनाक हादसे से अत्यंत व्यथित हूं। इस कठिन घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। घायल जवानों के सर्वोत्तम इलाज के निर्देश दिए गए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)