Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछिंदवाड़ाभड़काऊ भाषण मामले में सख्त कार्रवाई की मांग अंजुमन इस्लामुल मुस्लिमिन कमेटी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

भड़काऊ भाषण मामले में सख्त कार्रवाई की मांग अंजुमन इस्लामुल मुस्लिमिन कमेटी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Post Media
News Logo
PeptechTime
22 फ़रवरी 2026, 10:53 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छिंदवाड़ा, जीशान अंसारी। छिंदवाड़ा में अंजुमन इस्लामुल मुस्लिमिन कमेटी द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कथित भड़काऊ भाषण देने वाले व्यक्तियों एवं रैली आयोजकों के विरुद्ध तत्काल अपराध दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।


कमेटी के पदाधिकारियों ने सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि हाल ही में आयोजित एक रैली के दौरान समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक और उकसावे वाले बयान दिए गए, जिससे समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। कमेटी का कहना है कि इस प्रकार के बयान सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाले हैं और शहर की शांति व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं।


ज्ञापन में प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और शहर में कानून व्यवस्था बनी रहे।


कमेटी ने यह भी कहा कि छिंदवाड़ा जिला लंबे समय से आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के लिए जाना जाता रहा है, जिसे बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है।


इस अवसर पर अंजुमन इस्लामुल मुस्लिमिन कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवं मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)