Saturday, February 28, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशदमोहदमोह में दरिंदगी की सारी हदें पार, 8 माह की मासूम के लिए 'दादा' बना हैवान...!

दमोह में दरिंदगी की सारी हदें पार, 8 माह की मासूम के लिए 'दादा' बना हैवान...!

Post Media
News Logo
PeptechTime
28 फ़रवरी 2026, 10:20 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

दमोह, राजेन्द्र तिवारी। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां नोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में मात्र 8 महीने की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर परिवार के ही मुंह बोले दादा ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।


घटना की जानकारी के अनुसार, यह वारदात 26 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजे हुई। बच्ची की दादी चना कटाई के लिए खेत पर मजदूरी करने गई हुई थीं, जबकि पिता गोवा में मजदूरी कर रहे हैं। उस समय बच्ची की मां घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान परिवार का मुंह बोला दादा बच्ची को खिलाने के बहाने गोद में उठाकर ले गया। कुछ देर बाद घर के अन्य बच्चों ने बच्ची को लहूलुहान हालत में देखा और तुरंत मां को सूचना दी।


मां मौके पर पहुंचीं और बच्ची को घर लाईं। शाम को दादी के लौटने पर पहले स्थानीय स्तर पर उपचार की कोशिश की गई, लेकिन हालत गंभीर होने पर स्थानीय चिकित्सकों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाने की सलाह दी। 27 फरवरी की रात करीब 11 बजे बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएसपी, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी और नोहटा थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल अस्पताल पहुंचा।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार भदोरिया ने बताया कि बच्ची की मां ने सेक्सुअल असॉल्ट की शिकायत दर्ज कराई है। मेडिकल परीक्षण कराया गया है, लेकिन परिजन संतुष्ट नहीं हैं और पूरी जांच की मांग कर रहे हैं। उन्होंने पैनल ऑफ डॉक्टर्स से जांच कराने के लिए लिखित आवेदन किया है। जांच के बाद प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)