Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मनोरंजनबॉलीवुडतांत्रिक बन अक्षय कुमार करेंगे भूतों के साथ मस्ती, रिलीज की 'भूत-बंगला' के पहले गाने की झलक

तांत्रिक बन अक्षय कुमार करेंगे भूतों के साथ मस्ती, रिलीज की 'भूत-बंगला' के पहले गाने की झलक

Post Media
News Logo
PeptechTime
25 फ़रवरी 2026, 09:00 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मुंबई। 'जॉली एलएलबी 3' के साल भर बाद अक्षय कुमार एक बार अपने कॉमेडी अवतार से फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।


अपनी कॉमेडी और हॉरर से भरपूर फिल्म 'भूत-बंगला' के पोस्टर और रिलीज डेट अनाउंसमेंट के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बन चुका है और इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने की झलक भी रिलीज कर दी है और साथ ही ये भी स्पष्ट कर दिया है कि पूरा गाना कब रिलीज होगा।


'भूत बंगला' का पहला गाना 'राम जी आकर भला करेंगे' का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें अभिनेता अपने तांत्रिक अवतार में दिख रहे हैं और उनके आसपास भूतों की टोली नजर आ रही है। अपकमिंग सॉन्ग हॉरर और कॉमेडी से भरा है, जिसे देखकर थोड़ा डर जरूर लगेगा, लेकिन अभिनेता के एक्सप्रेशन हंसने पर मजबूर कर देंगे। 'राम जी आकर भला करेंगे' गाने की म्यूजिक बीट भी शानदार है और सुनकर लग रहा है कि ये सॉन्ग हिट होने वाला है।


'राम जी आकर भला करेंगे' के पूरे गाने के लिए दर्शकों को कल तक इंतजार करना होगा, क्योंकि पूरा गाना कल रिलीज होगा। अभिनेता ने गाने की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है। उन्होंने लिखा, 'मैं अपने भूतों के साथ तैयार हूं, और क्या आप हैं? 'राम जी आकर भला करेंगे' का टीजर जारी। गाना कल निकलेगा!'


बता दें कि भूत-बंगला 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'भूत-बंगला' से फैंस और बॉक्स ऑफिस को बहुत सारी उम्मीदें हैं क्योंकि अभिनेता की जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी लेकिन हिट नहीं हुई थी। बिना सुपरहिट फिल्म दिए अभिनेता को एक लंबा समय गुजर चुका है और ऐसे में 'भूत-बंगला' कुछ बड़ा कर सकती है।


'भूत-बंगला' के अलावा भी अभिनेता की बैक-टू-बैक कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिसमें 'हैवान’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ शामिल है। ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को रिलीज होगी, जबकि हैवान की शूटिंग पूरी हो चुकी है लेकिन अभी रिलीज पर सस्पेंस है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)