ममता का बड़ा दावा: SIR की चिंता में बंगाल में रोज 4 आत्महत्याएं, 110 से ज्यादा मौतें

Advertisement
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि SIR की वजह से राज्य में हर रोज 3 से 4 लोग आत्महत्या कर रहे हैं और अब तक 110 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 40 से 45 लोग अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
ममता बनर्जी ने कहा, “इतने साल बाद क्या हमें यह साबित करना पड़ेगा कि हम इस देश के नागरिक हैं? उन्होंने यह बयान कोलकाता के रेड रोड पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के कार्यक्रम के दौरान दिया।
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 58 लाख नाम हटने का दावा
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिसंबर में जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। राज्य में कुल 7.6 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 1.66 करोड़ मतदाताओं की नागरिकता को लेकर संदेह जताया गया है। इन लोगों को दस्तावेजों की दोबारा जांच के लिए सुनवाई का नोटिस भेजा गया है।
