नई दिल्ली, 31 अक्टूबर । सनातन धर्म में ज्योतिष को बहुत महत्व दिया जाता है। मान्यता है कि अगर व्यक्ति अपनी राशि और ग्रह दशा के अनुसार देवी-देवताओं की पूजा और धार्मिक स्थलों पर जाए, तो उसे विशेष फल प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानें किस राशि के जातक के लिए कौन सा मंदिर फायदेमंद है।
मेष राशि के जातक मंगल ग्रह के अधीन होते हैं। इन्हें हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। अयोध्या और महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन से शुभ फल मिलता है।
वृष राशि के लोग शुक्र ग्रह से संचालित होते हैं। इन्हें माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इनके लिए श्री तिरुपति बालाजी और पुष्कर के कमल मंदिर में जाना लाभकारी है।
मिथुन राशि के जातक बुध ग्रह के अधीन होते हैं। इन्हें भगवान विष्णु और गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। इनके लिए सिद्धिविनायक मुंबई और जगन्नाथ पुरी मंदिर में दर्शन शुभ होते हैं।
कर्क राशि के जातकों के लिए शिवजी और माता दुर्गा की पूजा लाभकारी मानी जाती है। चंद्र ग्रह के प्रभाव वाले जातक वैष्णो देवी और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की यात्रा करें।
सिंह राशि के लोगों पर सूर्य ग्रह का प्रभाव होता है। इन्हें सूर्य देव और नारायण भगवान की पूजा करनी चाहिए। इनके लिए कोणार्क सूर्य मंदिर और अयोध्या के श्रीराम मंदिर में दर्शन करना लाभकारी है।
कन्या राशि के जातक बुध ग्रह के प्रभाव में होते हैं। इन्हें गणेश जी और दुर्गा माता की पूजा करनी चाहिए। इनके लिए मुंबई के लालबाग के राजा और गुजरात के अम्बा माता मंदिर में जाना शुभ है।
तुला राशि के लोग शुक्र ग्रह के अधीन होते हैं। इन्हें राधा-कृष्ण और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इनके लिए बांके बिहारी मंदिर और पद्मनाभस्वामी मंदिर की यात्रा शुभ होती है।
वृश्चिक राशि के जातक मंगल ग्रह के अधीन होते हैं। इन्हें हनुमान जी और काल भैरव की पूजा लाभ देती है। इनके लिए उज्जैन और हनुमानगढ़ी की यात्रा शुभ है।
धनु राशि के जातक गुरु ग्रह के अधीन होते हैं। इन्हें भगवान विष्णु और दत्तात्रेय की पूजा करनी चाहिए। इनके लिए श्री गुरु दत्तात्रेय मंदिर और त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन लाभकारी हैं।
मकर राशि के लोग शनि ग्रह से संचालित होते हैं। इन्हें शनिदेव और हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इनके लिए शनि शिंगणापुर और नवग्रह मंदिर के दर्शन शुभ हैं।
कुंभ राशि के जातक भी शनि ग्रह के प्रभाव में होते हैं। इन्हें शनि देव और शिवजी की पूजा करनी चाहिए। इनके लिए हरिद्वार, प्रयागराज और दिल्ली के शनि धाम दर्शन लाभकारी हैं।
मीन राशि के लोग गुरु ग्रह के अधीन हैं। इन्हें विष्णु जी और माता दुर्गा की पूजा से सभी मनोकामना पूरी होती हैं। इन्हें कोल्हपुर के महालक्ष्मी और नरसिंह मंदिर में दर्शन करना चाहिए।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

उमर खालिद और शरजील इमाम जमानत के हकदार, फैसला दलीलों पर निर्भर: मौलाना शहाबुद्दीन

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दीपावली पर दीं शुभकामनाएं, किसानों के साथ खड़े रहने का दिया संदेश

राजस्थान: कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 2027 तक पूरा करने के निर्देश

आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल ने साधा सिल्वर पर निशाना, एलए28 के लिए भारत का पहला कोटा सुनिश्चित

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का खेल इकोसिस्टम बदल रहा है : खेल मंत्री मांडविया

आंध्र प्रदेश: चक्रवात 'मुरासु' से आठ लोगों की मौत, 1918 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान

क्या हिंदुत्व सनातन से अलग हो सकता है, दिग्विजय सिंह स्पष्ट करें: वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल

मध्य प्रदेश में 9 नवंबर को मनाया जाएगा गोवर्धन उत्सव, सीएम मोहन यादव करेंगे पशुपालकों का सम्मान




