नई दिल्ली। वजीरपुर से आम आदमी पार्टी (आआपा) के दो बार के पूर्व विधायक राजेश गुप्ता शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी कार्यालय में गुप्ता को पटका पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई।
इस मौके पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हम राजेश गुप्ता का भाजपा में स्वागत करते हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वह अन्ना आंदोलन से जुड़े थे और 10 साल तक वज़ीरपुर से विधायक रहे। लेकिन, अशोक विहार वार्ड में आआपा ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है जिसके खिलाफ खुद अरविंद केजरीवाल ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। आआपा में ईमानदारी के लिए कोई जगह नहीं है, पैसा, भ्रष्टाचार आआपा के गहने बन गए हैं जिससे राजेश गुप्ता जैसे कार्यकर्ता परेशान थे।
भाजपा में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राजेश गुप्ता ने कहा, “मैंने उन्हें नहीं छोड़ा, उन्होंने मुझे छोड़ दिया। पार्टी बनने से पहले भी, जब आंदोलन शुरू हुआ था, तब भी हम तीन मुख्य सिद्धांतों पर बात करते थे, भ्रष्टाचार, अपराध और चरित्र। अगर किसी व्यक्ति में इनमें से कोई भी कमी पाई जाती थी, तो पार्टी उसे सपोर्ट नहीं करती थी, टिकट देना तो दूर की बात है। आआपा में मेरे अभी भी कई दोस्त हैं, कुछ चले गए हैं, कुछ जाने वाले हैं, और उनमें से कई बहुत दुखी हैं। मुझे लगता है कि लोगों के साथ धोखा हो रहा है।”
उन्होंने कहा कि अब आआपा उन लोगों की परवाह नहीं करती जिन्होंने अन्ना आंदोलन के समय अपनी नौकरियां तक छोड़ दी थीं। उन्होंने कहा कि आआपा छोड़ने की इच्छा कई कार्यकर्ताओं में है और मुझे लगता है कि उन्हें छोड़ देना चाहिए। पार्टी अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को इस्तेमाल कर फेंक देती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को कहीं ऐसी जगह जाना चाहिए जहां उन्हें सम्मान मिले, न कि ऐसी पार्टी में जहां समर्पण का कोई मूल्य न हो।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

मेघालय में छात्रों को 400 करोड़ की छात्रवृत्ति, एसएचजी सहायता बढ़कर 1,400 करोड़ पहुंची : सीएम संगमा

केंद्र ने जन्म से ही पात्र दिव्यांग बच्चों के लिए खोला पेंशन का रास्ता, राशि भी बढ़ाई : पीएम मोदी

आलिया भट्ट ने शेयर की रणबीर कपूर और राहा की प्यारी तस्वीरें, 'रामायण' के लिए पति पर जताया गर्व

बांग्लादेश में खसरा वैक्सीन की खरीद और वितरण में गड़बड़ी की होगी जांच

ईरान के आईआरजीसी का दावा, होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन जहाजों में लगी आग

राष्ट्रपति भवन में चेंज ऑफ गार्ड' समारोह का समय बदला, 7 नवंबर से सुबह 8 बजे होगा आयोजन

हम चाहते हैं कि भारत 'वर्ल्ड क्लास प्लेयर' भी दे और 'वर्ल्ड क्लास स्पोर्टस इक्विपमेंट' भी बनाए: पीएम मोदी

अहमदाबाद में कांची शंकराचार्य से मिले सीएम भूपेंद्र पटेल, पूर्णाहुति हवन में लिया आशीर्वाद

यादों में ठाकुर बलदेव सिंह : 'शोले' में गब्बर बनने की चाहत, रमेश सिप्पी के सामने बिखेरे बाल और काले कर लिए थे दांत



