Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरसड़क किनारे टहल रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत, मामला दर्ज

सड़क किनारे टहल रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत, मामला दर्ज

Post Media
News Logo
PeptechTime
23 फ़रवरी 2026, 10:05 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर(संदीप यादव)। जिले के गढ़ीमलहरा कस्बे में शनिवार की शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसे में एक शिक्षक की असामयिक मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना थाना परिसर के ठीक सामने उस समय घटित हुई जब ऊजरा में पदस्थ 38 वर्षीय शिक्षक विपिन पुत्र राधाचरण चौरसिया शाम की सैर पर निकले थे।


क्या था मामला


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महोबा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित और तेज़ रफ्तार अल्टो कार ने सड़क किनारे टहल रहे विपिन चौरसिया को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह उछलकर दूर झाडिय़ों में जा गिरे। टक्कर की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शिक्षक मौके पर ही अचेत हो गए और उनके चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। हादसा थाना परिसर के अत्यंत समीप होने के कारण थाना प्रभारी रीता सिंह के निर्देशन में पुलिस बल तत्काल सक्रिय हो गया। डायल 112 के आरक्षक योगेश रिछारिया और पायलट उदयभान ने तत्परता दिखाते हुए घायल शिक्षक को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर अदिति अग्रवाल ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि घटना स्थल से वाहन जब्त कर लिया गया है। वहीं वाहन चालक जीतेन्द्र पिता राजकुमार बाल्मीक निवासी पन्ना भी हादसे में घायल हुआ है जो अस्पताल में इलाजरत है। वहीं चालक के ऊपर एक्सीडेंट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)