Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशरीवा छात्रावास के बगल में फल-फूल रहा अंतर्राज्यीय जुआ-सट्टा अड्डा

छात्रावास के बगल में फल-फूल रहा अंतर्राज्यीय जुआ-सट्टा अड्डा

Post Media
News Logo
PeptechTime
21 फ़रवरी 2026, 07:01 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

रीवा, राजन शुक्ला। रीवा जिले के त्योंथर तहसील के सतपुरा गांव में शासकीय प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास के ठीक बगल में एक कथित अंतर्राज्यीय जुआ-सट्टा का अड्डा खुलेआम चल रहा है। यहां रोजाना लाखों रुपये का खेल चलने की बात कही जा रही है, जिससे स्थानीय कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गोपाल शंकर तिवारी ने इस अवैध कारोबार को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने त्योंथर एसडीएम पी.एस. त्रिपाठी, एसडीओपी त्योंथर तथा थाना प्रभारी चाकघाट को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की है।


तिवारी का आरोप है कि छात्रावास जैसे संवेदनशील स्थान के निकट यह अवैध गतिविधि न केवल सार्वजनिक कानून का खुला उल्लंघन है, बल्कि छात्रों के नैतिक एवं शैक्षिक विकास के साथ खिलवाड़ भी है। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात तक संदिग्ध लोगों की भीड़, शोर-शराबा, गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं आम हो गई हैं। इससे अभिभावकों में भय का माहौल है और वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।


मंडल उपाध्यक्ष ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वे जनआंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोग भी इस अड्डे पर सक्रिय हैं, जिससे यह मामला अंतर्राज्यीय स्तर का बन गया है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)