Thursday, March 5, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरड्रोन सर्विलांस से 8 जुआरियों को किया गिरफ्तार

ड्रोन सर्विलांस से 8 जुआरियों को किया गिरफ्तार

Post Media
News Logo
PeptechTime
5 मार्च 2026, 01:25 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर, रविकांत वर्मा । होली के मौके पर शहर में उत्साह और रंगों का माहौल था, लेकिन इंदौर पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती बरती। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में ड्रोन सर्विलांस की मदद से पुलिस ने 8 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा। मौके से 6 हजार रुपये से अधिक नगद बरामद किए गए।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, होली के दौरान पूरे शहर में चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी गई थी। हुड़दंगियों, नशा करने वालों और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। इसी क्रम में दिग्विजय मल्टी क्षेत्र में ड्रोन के जरिए जुआ खेलते हुए 8 लोगों की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और सभी को गिरफ्तार कर लिया।


एडिशनल डीसीपी ने बताया कि होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्था की गई थी। कई क्षेत्रों में ड्रोन सर्विलांस का उपयोग किया गया, जिसके तहत यह कार्रवाई हुई। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)