जर्नलिस्ट फोरम द्वारा 51 महिलाओं को नारी शक्ति अवार्ड से किया सम्मानित

Advertisement
इंदौर,रविकांत वर्मा। नारी शक्ति वंदनीय है। वह हर क्षेत्र में प्रगति और विकास की नई इबारत लिख रही है। नारी किसी कार्य को करने की ठान ले तो उसे पुरा करके ही विश्राम लेती है।
ये विचार मुख्य अतिथि सांसद शंकर लालवानी के है, जो उन्होंने मालवा जर्नलिस्ट फोरम के मंच पर जाल सभाग्रह में आयोजित नारी शक्ति अवार्ड समारोह में कहे। मालवा जर्नलिस्ट फोरम द्वारा 51 महिलाओं को नारी शक्ति अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। पर्यावरणविद् डॉ. शंकरलाल गर्ग ने कहा इस आयोजन में पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही जो महिलाएं सम्मानित हुई वे अन्य महिलाओ को भी प्रेरित करे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त इंदौर मुख्यालय सीमा अलावा ने कहा कि महिलाएं किसी से कम नही है बस उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिलना चाहिए। मोटिवेशनल स्पीकर टिम्सी राय ने प्रेरक प्रसंग और बोध कथाओं के माध्यम से नारी शक्ति को नए सिरे से परिभाषित करते हुए उनका परिचय दिया। भाजपा नगर उपाध्यक्ष डॉ. दीप्ति सिंह हाड़ा ने कहा कि महिलाएं छोटे - छोटे कार्यों से भी समाज और राष्ट्र को बहुत खूबसूरत और मजबूत बना रही है। फिल्म अभिनेत्री सारिका दीक्षित ने कहा कि यदि महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे तो वे समाज को बेहतर बनाने की पूरी क्षमता रखती है। गो-गो-गो ट्रेवल्स कंपनी के सीईओ अविनाश कुमार ने कहा कि महिलाएं घर से लेकर परिवार का बेहतर संचालन कर सकती है। राजपूत करणी सेवा के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र सिंह सोनगरा ने अपने ओजपूर्ण भाषण में कहा कि महिलाएं केवल ममता का सागर और करुणा की मूर्ति ही नहीं बल्कि शक्ति की देवी भी है। सम्मान समारोह के बाद फाग उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें, राधा - कृष्ण के साथ फूलों से होली खेली। स्वागत उद्बोधन में अध्यक्ष लोकेंद्रसिंह थनवार ने कहा कि मालवा जर्नलिस्ट फोरम पत्रकारों का प्रदेश स्तरीय संगठन है, जो पत्रकारों के हित मे कार्य करता है। फोरम का यह पहला आयोजन था जिसे सबका भरपूर आशीर्वाद मिला। अतिथि स्वागत कमलेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र शुक्ला, राजेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, गिरीश कानूनगो, अर्जुनसिंह राजपूत, जगदीश जोशी, राम किशोर लोवंशी, हेमंत व्यास, अशोक शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण जोशी ने किया और आभार माना सरिता शर्मा ने। कार्यक्रम में इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी, कीर्ति राणा, मुकेश तिवारी, डॉ. रजनी भंडारी, पुरषोत्तम वाघमारे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सम्मानित हुई महिलाओ के नाम
कलागुरु श्रुति राजीव शर्मा, समाज सेविका दीप्ति दुर्वे, आशा अंगूरबाला पाटीदार, गणितज्ञ डॉ. प्रगति जैन, समाज सेविका श्रीमती किरण बाफना जैन, सौम्या जैन तिलगोता, डॉ. पारुल माहेश्वरी, कलागुरु एकता मेहता, पूजा थनवार, शिक्षाविद् राखी जैन, पॉडकास्टर शिखा काबरा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कोमल जैन, शिक्षिका मीना चौहान, समाजसेविका श्रीमती चंचला पंचालकर, शिक्षाविद् डॉ. मयूरी थनवार, समाजसेविका श्रीमती कांता अग्रवाल, लेखिका रेखा रावल, डाॅ. अर्पणा गुलगांवा, भाजपानेत्री शालिनी शर्मा, शिक्षाविद् रिचा देव मोहनानी, समाज सेविका कांता अग्रवाल,राधिका गुप्ता, इंजीनियर कृतिका भाले, शिक्षाविद श्रीमती यामिनी वर्मा, ज्योतिषी श्रीमती ज्योति गुप्ता, समाज सेविका प्रमिला शर्मा, मीना चौहान, डिप्टी कलेक्टर सुश्री हर्षिता दवे, कवियत्री डॉ. सुरेखा भारती, कृतिका भाले, प्रोफेसर डॉ. रागिनी शर्मा दीक्षित, सॉफ्ट इंजीनियर डॉ. भावना निगम, शिक्षाविद् कुसुम नवाल, शास्त्रीय गायिका शोभा चौधरी, समाज सेविका पूर्णिमा चव्हाण, उधमी शीला रजक, नीता कराहे, वैभवी भामरे शिक्षाविद् माधुरी मोयदे, डॉ. रश्मि रोहित शर्मा, समाज सेविका अर्चना भाटी, शिक्षाविद् शरवाणी जोशी, निर्मला सागोरे, पत्रकार प्रीति कौशल, सीमा शर्मा, पत्रकार निधि जोशी, समाज सेविका मोना व्यास, नीलम शिवहरे, प्रबन्धक दीपा मालवीय, शिक्षाविद् नेहा मुजावदिया, समाज सेविका डॉ. चेतना दीक्षित, पत्रकार सरिता शर्मा एवं मणिमाला शर्मा को सम्मानित किया।
