Monday, January 19, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालमध्य प्रदेश में एक साथ 26 आईएएस अधिकारियों का तबादला

मध्य प्रदेश में एक साथ 26 आईएएस अधिकारियों का तबादला

Post Media
News Logo
Peptech Time
19 जनवरी 2026, 05:51 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने रविवार (18 जनवरी) को बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 26 आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं। यह फेरबदल स्वास्थ्य, ऊर्जा, पर्यटन, आदिवासी विकास, गृह और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में देखने को मिला है।

यहां प्रमुख तबादलों की सूची दी जा रही है:

शिवसेखर शुक्ला (1994 बैच): अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग और संस्कृति विभाग। साथ ही आयुक्त-सह-संचालक स्वराज संस्थान, न्यासी सचिव भारत भवन और अपर मुख्य सचिव, धार्मिक न्याय एवं धर्मस्व विभाग (अतिरिक्त प्रभार)।

आलोक कुमार सिंह (2008 बैच): सचिव, मुख्यमंत्री। साथ ही सचिव, खनिज साधन विभाग (अतिरिक्त प्रभार)।

जॉन किंग्सली ए.आर.: सचिव, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग। साथ ही सचिव, नर्मदा घाटी विकास विभाग (अतिरिक्त प्रभार)।

श्रीमान शुक्ल: सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग। साथ ही सदस्य सचिव, मध्य प्रदेश राज्य खाद्य आयोग और रजिस्ट्रार, उपभोक्ता प्रतितोषण विवाद आयोग (अतिरिक्त प्रभार)।

बुध्देश कुमार वैद्य: सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल। साथ ही संचालक, विमुक्त घुमंतु एवं अर्धघुमंतु जनजाति (अतिरिक्त प्रभार)।

वंदना शर्मा: सचिव, मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयोग।

उमाकांत उमराव: प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग।

शोभित जैन: प्रमुख सचिव, आयुष विभाग।

विशेष गढ़वाले: प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, जबलपुर। साथ ही सचिव, ऊर्जा विभाग (अतिरिक्त प्रभार)।

धनराजू एस: आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं।

अजय द्विवेदी: आयुक्त, वाणिज्यिक कर, इंदौर।

तरुण राठी: आयुक्त, आदिवासी विकास।

नेहा मारव्या सिंह: अपर सचिव, जनजातीय कार्य विभाग।

गौतम सिंह: आयुक्त, मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल।

वीरेंद्र कुमार: अपर आयुक्त, राजस्व, ग्वालियर संभाग।

डॉ. फटिंग राहुल हरिदास: संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं।

दिलीप कुमार यादव: प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम।

मनीषा सेंतिया: अपर सचिव, गृह विभाग।

मलिका निगम नागर: उप सचिव, राजस्व विभाग।

दिलीप कुमार कापसे: उप सचिव, कृषि कल्याण एवं कृषि विकास विभाग।

ये सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। विशेष रूप से ध्यान देने वाली बात यह है कि इंदौर के दूषित जल कांड के बाद हटाए गए दिलीप कुमार यादव को अब पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है, जिसे प्रशासनिक भाषा में 'क्रीम पोस्टिंग' माना जा रहा है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)