Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशबिहार10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे नितीश कुमार

10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे नितीश कुमार

Post Media

File Photo

News Logo
PeptechTime
19 नवंबर 2025, 07:55 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

पटना। बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। जदयू विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को नेता चुन लिया गया है। इसके बाद एनडीए की विधायकों वाली बैठक में भी उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए स्वीकृति दी जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार दोपहर 1:30 बजे पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और देशभर के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति तय है।

बुधवार को सीएम आवास में हुई बैठक में जदयू ने नीतीश को अपना विधायक दल नेता घोषित किया। इसके बाद भाजपा ने भी सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना है। एनडीए की बड़ी बैठक विधानसभा के सेंट्रल हॉल में होगी, जिसमें सभी 202 विधायक—बीजेपी, जदयू, एलजेपी (आर), हम और आरएलएम के—शामिल होंगे। इसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल को पहले इस्तीफा देंगे और फिर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 20 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के भजनलाल शर्मा सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। समारोह में पद्म भूषण, पद्मश्री सम्मानित व्यक्तियों सहित वैज्ञानिक, साहित्यकार और अन्य विशिष्ट अतिथि भी आमंत्रित हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)