बीजिंग। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, चीनी उप प्रधान मंत्री झांग क्वोछिंग ने वीडियो लिंक के माध्यम से "विकास के लिए वैश्विक अभिसरण शिखर सम्मेलन" में भाग लिया और भाषण भी दिया।
झांग क्वोछिंग ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित चार वैश्विक पहलें विश्व शांति और विकास को बढ़ावा देने के लिए मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान करती हैं। हमें विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए, वैश्विक शासन में सुधार करना चाहिए, ताकि विश्व अर्थव्यवस्था में समावेशी विकास को बढ़ावा दिया जा सके। हमें खुलेपन और सहयोग को बनाए रखना चाहिए, विभिन्न देशों के तुलनात्मक लाभों का वस्तुनिष्ठ रूप से मूल्यांकन करना चाहिए, एक स्वतंत्र और सुविधाजनक व्यापार वातावरण बनाना चाहिए और वास्तविक बहुपक्षवाद का अभ्यास करना चाहिए। चीन लगातार उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार कर रहा है और विभिन्न देशों के साथ विकास के अवसरों को साझा करना जारी रखेगा, ताकि विश्व अर्थव्यवस्था में अधिक निश्चितता और स्थिरता लाया जा सके।
बता दें कि "विकास के लिए वैश्विक अभिसरण शिखर सम्मेलन" की मेजबानी फ्रांस ने की और इसकी अध्यक्षता फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने की।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

