बीजिंग। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में प्रवासी चीनी संबंधी कार्य पर महत्वपूर्ण निर्देश देकर शक्तिशाली देश के निर्माण और राष्ट्रीय पुनरुत्थान में प्रवासी चीनियों की शक्ति एकत्र करने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस से प्रवासी चीनियों के मामले संबंधी विभागों ने व्यापक प्रवासी चीनियों और स्वदेश लौटे प्रवासी चीनियों तथा उनके परिजनों को एकजुट होकर राष्ट्रीय आर्थिक व सामाजिक विकास बढ़ाने, चीनी संस्कृति संभालकर उसका प्रसार करने और चीन तथा अन्य देशों के बीच आदान-प्रदान व सहयोग संवर्द्धित करने में बड़ा योगदान दिया है।

शी ने बल दिया कि नए अभियान में हमें नए युग में चीनी विशेषता वाली समाजवादी विचारधारा के मार्गदर्शन में पार्टी की प्रवासी चीनी संबंधी नीति चौतरफा तौर पर लागू कर पार्टी और देश के कार्यों की समग्र स्थिति से केंद्रित होकर प्रवासी चीनियों की शक्ति को अच्छी तरह जुटाना और देश-विदेश के चीनियों के एकतापूर्ण संघर्ष को बढ़ाना चाहिए ताकि चीनी आधुनिकीकरण से शक्तिशाली देश के निर्माण और महान राष्ट्रीय पुनरुत्थान के लिए असीम शक्ति इकट्ठा की जाए।

ध्यान रहे प्रवासी चीनियों के मामले पर राष्ट्रीय कार्य सम्मेलन 27 से 28 जुलाई तक पेइचिंग में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में शी चिनफिंग के इस अहम निर्देश को सुनाया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)