Tuesday, February 17, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालबजट पर बरसे उमंग सिंघार: बोले- यह सिर्फ आंकड़ों का खेल है, बीजेपी पर लगाए सपने दिखाने के आरोप

बजट पर बरसे उमंग सिंघार: बोले- यह सिर्फ आंकड़ों का खेल है, बीजेपी पर लगाए सपने दिखाने के आरोप

Post Media
News Logo
Pankaj Yadav
17 फ़रवरी 2026, 02:05 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल, जीतेन्द्र यादव। मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट पेश होने के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। सिंघार ने सरकार के बजट को पूरी तरह से नकारते हुए इसे 'सिर्फ आंकड़ों का खेल' करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को इस बजट से कोई नई सौगात नहीं मिलने वाली है। सिंघार के मुताबिक, एक बेहतर बजट वह होता है जो सीधे तौर पर आम जनता को लाभ पहुँचाए और उसकी जेब में राहत दे, लेकिन यह बजट जमीनी हकीकत से कोसों दूर है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ सपने दिखाने की पुरानी आदत है, और यह बजट भी उसी दिशा में एक कदम है।


हर वर्ग की अनदेखी का आरोप

उमंग सिंघार ने बजट के प्रावधानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें न तो एससी (SC), न एसटी (ST), न ओबीसी (OBC) और न ही किसानों के पक्ष में कोई ठोस योजना दिख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास कोई नया विजन नहीं है। सरकार केवल उन पुरानी योजनाओं को, जो पहले से ही चल रही हैं, नए आंकड़ों के साथ सजा-धजकर पेश कर रही है। सिंघार ने कहा कि इस बजट में समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं है, जो सरकार के 'सबका साथ, सबका विकास' के दावे की पोल खोलता है।


किसान कल्याण पर उठाए गंभीर सवाल

किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन हकीकत में वह आय दोगुनी नहीं कर पाई। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ तो सरकार 'किसान वर्ष' मना रही है, लेकिन दूसरी तरफ वह किसानों को काम और सही दाम नहीं देना चाहती। सिंघार ने कटाक्ष किया कि बिना ठोस रणनीति और आर्थिक मदद के किसान वर्ष मनाना केवल एक ढोंग है, जिससे प्रदेश के अन्नदाता का भला होने वाला नहीं है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)